द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मूलनिवासी संघ व बामसेफ और डॉक्टर बी० आर० अंबेडकर समिति द्वाराहाट ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्यारेलाल ने की तथा संचालन नवीन चंद्र बामसेफ जिला उपाध्यक्ष अल्मोड़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रताप राम, नंदकिशोर, गोपाल कृष्ण, दिनेश चंद्र, विपिन चंद्र, कृष्ण कुमार, प्रकाश चंद, बौद्ध प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रकाश आगरी आदि लोग मौजूद रहे।








