ल्वेशाल (भीमताल) दिनांक 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब की 135वीं जयंती ग्राम- ल्वेशाल भीमताल, नैनीताल के प्राथमिक आदर्श विद्यालय ल्वेशाल में बड़े ही धूमधाम से मनायीं गयी। जिसमें बच्चों के अंदर काफ़ी उत्साह देखा गया, लगभग 50 बच्चो ने किसी ने निबंध, कविता, चित्रकला, डांस, एवं नाटक मे भाग लिया। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर का चित्र बनाने को दिया गया। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले किसी एक विषय पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई, कक्षा 11 से स्नातक, स्नातकोत्तर के लिए भाषण प्रतियोगिता रखी गई जिसका विषय पूना पेक्ट, गोलमेज सम्मेलन, साइमन कमीशन इन तीनों में से किसी एक विषय पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका से हुई, मूलनिवासी तुलसी द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालक मोहित कुमार द्वारा किया गया, वक्ताओं मे मूलनिवासी मोहन राम, मूलनिवासी बबली, प्रेम प्रकाश, मूलनिवासी अरुण कुमार, मूलनिवासी सुनील कुमार, मूलनिवासी तुलसी, मूलनिवासी अंजलि, मूलनिवासी जगन्नाथ, एवं मूलनिवासी राजेंद्र कुमार ने बाबा साहेब के बताये गए मार्ग पे चलने और अपने-अपने विचार जयंती मे रखे। कार्यक्रम आयोजकों मे अम्बेडकर समिति के मोहित कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, गोपाल चंद्र आदि के द्वारा सफल जयंती समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।







