मासी (अल्मोड़ा) दिनांक 24 अप्रैल 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय मासी अल्मोड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का प्रारम्भ समिति के नोडल आफिसर डॉ पूरन राम द्वारा किया गया। कार्यशाला में योजना के प्रोग्राम आफिसर महेन्द्रसिंह रौतेला द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के विषय में बताया गया तथा छात्र-छात्राओं को स्टार्ट अप के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला की समाप्ति के बाद छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ए.के.शुक्ला, डॉ. अनुराधा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. निशा, डॉ. पुष्कर कांडपाल, लता शाह तथा अन्य स्टाफ आदि मौजूद रहे।

