नैनीताल रामनगर क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र अक्षत गोपाल, पुत्र गोपाल राम, ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और लगन से प्राप्त यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्र के निवास स्थान पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने पहुंचकर छात्र एवं परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दिगम्बर लाल आर्य (खण्ड शिक्षा अधिकारी), मदन शिल्पकार (अध्यक्ष, एससी/एसटी फेडरेशन उत्तराखंड), रैबी राम (सामाजिक कार्यकर्ता) और अध्यापक महेंद्र, प्रियंका, मदन राम आर्य, नन्द लाल, नवीन, सुरेश कुमार, मन मोहन आर्य सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मदन शिल्पकार द्वारा छात्र अक्षत गोपाल को ₹11,000 का चैक तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का चित्र भेंट किया गया। साथ ही ब्लॉक शिक्षक संगठनों एस सी एस टी के अध्यक्ष द्वारा छात्र को शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों ने अक्षत गोपाल की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

