नागपुर (महाराष्ट्र) दिनांक 25 अप्रैल 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० के० एस० चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ० प्रमोद कुमार, हरिनाथ कुमार, सुनीता एन० कुमार, डॉ० आदित्य प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव हेमराज सिंह पटेल, राष्ट्रीय वित्त सचिव अजय जीनवाल, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव सुरेंद्र एस० धम्मी सहित पूरी नवीन कार्यकारिणी ने किया कार्यभार ग्रहण।

