द्वाराहाट (अल्मोड़ा) द्वाराहाट के तिलपड़ा में आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को बामसेफ़ (BAMCEF) और मूलनिवासी संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेतराम जी द्वारा की गई और संचालन प्यारेलाल द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक सुधारक और विचारक ई.वी. रामासामी पेरियार नायकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। बैठक के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने पेरियार के जीवन दर्शन, उनके संघर्षों और सामाजिक चेतना जागृत करने वाले विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक का समापन क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ। इसी के साथ (पी एस ए) पीपल्स सोशल एक्शन कमेटी का गठन हुआ। जिसमें दीपक कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया और सदस्य राम प्रताप, सुरेश चंद्र, ललित मोहन, गिरीश चंद्र और महिला अध्यक्ष मीना देवी सदस्य नंदी देवी, पार्वती देवी, ज्योति, हेमा देवी सहित आदि लोगों को सदस्यता दिलाई गई। बैठक में एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, प्यारे लाल प्रदेश महासचिव मूल निवासी संघ उत्तराखंड, नवीन चंद्र जिला अध्यक्ष बामसेफ अल्मोड़ा, प्रदीप कुमार तहसील अध्यक्ष द्वाराहाट, विपिन चन्द्र जिला संगठन सचिव अल्मोड़ा, राजेंद्र कुमार बामसेफ सदस्य, बलराम बामसेफ सदस्य, कैलाश चंद्र, चंद्रशेखर आगरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

