बागेश्वर दिनांक 28/11/2026 को डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) द्वारा विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर का कार्यभार ग्रहण किया गया।
सर्वप्रथम महोदय ने पावन बाबा बागनाथ मंदिर में दर्शन कर जनपद की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। तत्पश्चात पुलिस कार्यालय पहुँचने पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्द सलामी दी गई और उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
महोदय ने आंकिक शाखा, शिकायत सेल व प्रधान लिपिक कार्यालय सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने और परिसर में स्वच्छता व उच्च अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता से सुनकर उसका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

