
अल्मोड़ा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर नवीन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने वर्ष 2021-22 हेतु दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वतःरोजगाररत् दिव्यांग व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिये गये जिसमें दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी हेतु सुन्दर सिंह व धीरज लटवाल, स्वतःरोजगार दिव्यांग हेतु कुन्दन सिंह लटवाल व दक्ष दिव्यांग कर्मचारी हेतु हर सिंह बनौला को स्मृति चिन्ह् व अनुमन्य धनराशि रू0 5000.00 (पॉच हजार रू0) के चैक वितरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के दिवस हमें दिव्यांग लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु उन्हें प्रेरित् करते है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में भी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें पूर्ण सहयोग देना चाहिए जिससे वे अकेला महसूस न करें और समाज की मुख्यधारा में आ सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी आदि उपस्थित रहे।