रानीखेत। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार ने आज द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद भाजपा कांग्रेस की राज्य में बारी बारी से सरकार रही दोनों दलों की सरकार में रहे लोगों ने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया और प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचा और अपने परिवार रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया और राज्य के गरीब जनता को बार बार विकास के नाम पर धोखा दिया उन्होंने कहा जब उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश में था तब राज्य का विकास जितना हुआ था उससे भी राज्य को आज पिछे पहुंचाने का काम इन दोनों दलों ने किया और राज्य के गरीब मजदूर असहाय मेहनतकश लोगों का इन दोनों दलों ने शोषण किया आज राज्य में बेरोजगार सड़कों में रोजगार के लिए आंदोलन रत है और भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के लोगों बेरोजगारों को घुम राह करते आए हैं इस बार बेरोजगारों ने मन बना लिया है इन दोनों बेरोजगार विरोधी दलों को उखाड़ फेंकने का और उन्होंने कहा पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक राज्य में धम खम से चुनाव लड़ रही है और राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में यहाँ की जनता की पसंद बन रही है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर राज्य के सभी नागरिकों को संविधान में दिए गए मूल भूत अधिकरों को दिया जाएगा जिसे आज तक की सरकारों ने पूर्ण रूप से लागू नहीं किया उसे लागू किया जाएगा और सभी को सामाजिक न्याय दिया जाएगा और राज्य के बेरोजगारों को सबसे पहले रोजगार दिया जाएगा और राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ावा दिया जाएगा जिसे यहाँ के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके नामांकन के दौरान उनके साथ गणेश चंद्र बौद्ध जसी राम आर्य प्रकाश आगरी आनंद लाल गणेश चंद्र हरीश चंद्र आर्य सुंदर राम पनी राम हरीश चन्द्र महेश आगरी सुरेश राम विधान रत्न राजेन्द्र प्रसाद सही दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।