देहरादून। में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में दिनांक 9 अक्तुबर 2022 को प्रदेशीय वाल्मिकी समाज समिति के द्वारा वाल्मिकी जयंती पर मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मू ललित कुमार को संविधान की मूलभूत जानकारियों पर विषेश संबोधन के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी अपने परिवार के साथ मौजुद रहे। संविधान और उसकी हमारे जीवन में महत्ता और राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र की सुरक्षा में भूमिका ऐसी कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां समारोह में मू ललित कुमार के द्वारा दी गई। आपने हर रोज़ संविधान का पाठ के तहत बौद्धिक अध्ययन पर जोर दिया। विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित भी किया और कहा हर विद्यार्थी को समाज की जागरूकता के लिए संविधान प्रबोधक की भूमिका में काम करना।