
देहरादून। प्रदेश के करीब तीन लाख कर्मचारियों की महंगाई भत्ते (डीए) की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात दे चुके हैं, लेकिन अभी उन्होंने डीए पर फैसला नहीं लिया है। हालांकि कर्मचारियों ने दिवाली से पहले डीए मिलने की अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय का कहना है कि सभी कर्मचारी दिवाली से पहले डीए मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी उम्मीद खत्म नहीं हुई है। हालांकि डीए जारी न होने से कर्मचारियों में थोड़ी मायूसी जरूर है।