देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवद्र्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।