थराली। देवाल विकासखंड इलाके में कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई. हालांकि चारों किशोरों का कैल नदी में डूबना एक रहस्य है. क्योंकि नदी का पानी साफ था और वहां पर गहराई भी नहीं थी. चारों बच्चे शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों किशोरों को शुक्रवार दोपहर से ही कुछ पता नहीं चल पा रहा है. परिजनों ने शुक्रवार शाम तक उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था. वहीं शनिवार सुबह परिजनों की सूचना मिली कि हाट कल्याणी सवाड मोटरमार्ग पर कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव पड़े हैं। चारों किशोरों की पहचान प्रियांशु पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 16 वर्ष, अंशुल पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र भरत सिंह उम्र 15 वर्ष और लकी पुत्र राकेश मिश्रा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। चारों किशोर अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं और राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में 9 से 11वीं तक की अलग अलग कक्षाओं में अध्ययनरत थे।