
सीधी मध्य प्रदेश। पीपल्स पार्टी ऑफइंडिया डेमोक्रेटिक जो कि संपूर्ण भारत में मूलनिवासी एवं पसमांदा समाज को लेकर नए आयाम स्थापित करने जा रही है इसका चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक जिला इकाई सीधी के तत्वावधान में सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें पीपल्स पार्टी के संपूर्ण भारत से 250 राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं लगभग हजारों से अधिक लोगों की उपस्थिति छत्रसाल स्टेडियम सीधी में रही। इस अवसर पर समस्त मूलनिवासी समाज को प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की पार्टी पीपल्स पार्टी के 15 राज्यों के पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित हुए। सीधी जिले से हर विधानसभा से हजारों-हजारों की संख्या में लोगों का काफिला इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया जिसमें प्रथम सत्र में उद्घाटन सत्र एवं द्वितीय सत्र में उद्बोधन सत्र हुआ। सीधी जिले से कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं आज आम आदमी पार्टी छोड़कर लगभग हजारों लोगों ने पीपल्स पार्टी आफइंडिया डेमोक्रेटिक की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी साथियों का स्वागत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह धम्मी हरियाणा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी बोरकर मुम्बई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाराम रुड़की उत्तराखंड, राष्ट्रीय सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डाॅ के एस चौहान दिल्ली, उपाध्यक्ष उमेश रजक गया बिहार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलीम अंसारी मुंबई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव प्रयागराज, राष्ट्रीय संगठन सचिव आर के विद्यार्थी प्रयागराज, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीमती कलावती शंकर मेघालय, राष्ट्रीय लीगल सेल अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसपी सिंह उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश बीके साहू शहडोल, प्रदेश अध्यक्ष बिहार बनारसीदास, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड उमराव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुमन सिंह भाटी गाजियाबाद, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड डॉ. एडवोकेट प्रमोद कुमार सहित सभी राष्ट्रीय एवं विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अपना उद्बोधन दिया। अधिवेशन का संचालन राष्ट्रीय महासचिव हरीश सहारे ने किया अधिवेशन में हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।