
सिंगरौली मध्यप्रदेश। Bs4 महा अभियान के तहत ग्राम पंचायत दुधमनिया, तहसील सरई , जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश में संविधान प्रबोधन सभा
का अयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी सुदामा प्रसाद जायसवाल, जिला अध्यक्ष बामसेफ ने की।
संविधान प्रबोधन नंद किशोर पटेल एडवोकेट ने किया। संविधान प्रबोधन सभा में अन्य वक्ता विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रोफेसर डॉ एन पी प्रजापति, प्राचार्य डी पी प्रजापति, प्राचार्य आई पी जायसवाल सरई द्धारा बी एस फोर डोर टू डोर मिशन ट्वेंटी फोर के बारे में अपने विचार साझा किया। संविधान जागरूकता का कार्यक्रम गांव-गांव में चलना चाहिए इस विषय पर सभी उपस्थित लोगों ने सहमति जताई कार्यक्रम के मुख्य आयोजक के तौर पर बामसेफ जिला सिंगरौली के महासचिव मूल निवासी तुलसी प्रसाद साकेत और सहयोगी के रुप में मूल निवासी राज कुमार साकेत मूलनिवासी राममिलन प्रजापति और सरई तहसील के समस्त मूल निवासी संघ के कार्यकर्ता बामसेफ के कार्यकर्ता और एनपीएस के जिला कोषाध्यक्ष और कई लोगों के द्वारा इस विषय में विस्तार से जानकारी दी गई और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संविधान प्रबोधक नियुक्त हुए तथा ऐसे कमेटियां बनाई गई जिसमें से अगला कार्यक्रम संभवत 26 फरवरी को निश्चित किया गया जिसमें विस्तार देते हुए अन्य नजदीक के गांव में संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात की गई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का ग्राम दूधमनिया के सरपंच एडवोकेट रामदास साहू जी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। लालमणि साकेत राम कुबेर पनिका राममिलन प्रजापति लक्ष्मण दास साहू बाबूलाल प्रजापति बाल गोविंद प्रजापति ओम प्रकाश प्रजापति रामदास साहू सुखराम प्रजापति गेंदालाल साकेत राजकुमार साकेत रमेश साकेत निरंजन जयसवाल सुनील जायसवाल समिति कुमार प्रजापति बद्री वर्मा हीरालाल प्रजापति आत्माराम प्रजापति समयलाल प्रजापति लोलार सिंह एवम तुलसी प्रसाद साकेत एवं कई लोग उपस्थित रहे।सभी ने जय संविधान जय भारत का खोज किया और भारत देश को लोकतांत्रिक देश बनाने और भारत का संविधान बचाने का संकल्प ग्रहण किया गया।