
अल्मोड़ा। एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा का दूसरे दिन भी जनजागरण अभियान जारी रहा। आज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हवालबाग, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा व मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनजागरण अभियान चलाया गया। राजकीय शिक्षक संघ के अल्मोड़ा स्थित भवन में भी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हल्द्वानी रैली दिनांक 26 हेतु एकजुटता दिखाई गई। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष भारतेन्दु जोशी सचिव भूपाल चिलवाल, दिनेश चन्द्र पन्त अजरा परवीन मीनाक्षी जोशी जीवन सिंह नेगी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ श्री किशोर जोशी सचिव जगदीश भंडारी एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा अध्यक्ष गणेश भंडारी चंदन सिंह बिष्ट मनोज बिष्ट दीपक शाही गिरिजा भूषण जोशी प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक उपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री गणेश भट्ट सचिव श्री विनोद कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत अशोक रावत राजेन्द्र टाकुली, दीप्ति साह , चंपा साह , सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सभी संगठनों द्वारा एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली में दिनांक 26 फरवरी को प्रतिभाग करने का संकल्प लिया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हवालबाग में बलवंत सिंह मेहरा नवीन चन्द्र तिवारी गोविंद सिंह रावत कमलेश ज़ोशी गीता आर्या, हिम्मत सिंह दीपा नेगी योगेश तिवारी व जिला प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में गोपाल सिंह गैड़ा के देवड़ी, श्री बनकोटी व अन्य सदस्य उपस्थित थे। एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री गणेश भंडारी सचिव भूपाल चिलवाल व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से दिनांक 26की रैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की है।