
कैथल। जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा दिया जा रहा धरना आज 167 वें दिन भी जारी रहा। आज धरने को समर्थन देने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल भी पहुंचे। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल ने कहा कि यहां का जिला प्रशासन 8 दिन के अंदर सुरेश द्रविड़ से संबंधित मसले का समाधान करें अन्यथा 8 दिन बाद भीम आर्मी अपने तरीके से यहां पर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी और उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन कैथल की होगी।
उन्होंने कहा कि निजीकरण का विरोध करना देशद्रोह नहीं हो सकता और निजीकरण के विरोध की आवाज को राजद्रोह जैसे मुकदमे दर्ज करके नहीं दबाया जा सकता। सुरेश द्रविड़ बहुजन समाज की धरोहर है।
हरियाणा सरकार सुरेश द्रविड़ पर दर्ज एफआईआर तुरंत रद्द करे और मुख्याध्यापक सतबीर गोयत को तुरंत बहाल करे तथा लड़कियों के बंद किए गए स्कूलों को दोबारा खोले अन्यथा भीम आर्मी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने पर मजबूर होगी और इसके लिए यहां का जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
आज उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुभम थम्बड़, मनोज बौद्ध, राजेश बाबा लदाणा, रामेश्वर किठाना, रामनिवास मुवाल, गुरदेव जांगड़ा, इंद्र सिंह धानिया, जोगेंद्र कश्यप, सुरेश द्रविड़, सुनील कुमार, कमलकांत वर्मा, श्याम मांडी, शमशेर कालिया, बिजेंद्र राठी,अशोक, वीरभान आदि भी उपस्थित थे