
हजारीबाग। ज्ञान ज्योति मार्केट, हजारीबाग में सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर BS-4 भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवधॅन राष्ट्रव्यापी महाजनजागरण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अशोक का धम्म् और संविधान जिसमें समता ,समानता,स्वतंत्रता बंधुत्व की भावना थी इस मुद्दे पर गंभीर “संविधान चर्चा” हुई। मू. कुशवाहा निशांत कु सिंहा ने विस्तार पूर्वक सम्राट अशोक महान की जीवनी और संविधान के प्रावधानों का जिक्र किया। कार्यक्रम में मू. सुधीर कुमार,मू. बालेश्वर कुमार, मू. इन्द्रनारायण कुशवाहा, मू. विष्णु दयाल कुशवाहा, जयनारायण प्रसाद, त्रिभुवन कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, जितेश्वर मेहता, नारायण महतो, छोटन महतो, प्रो. सुबोध कुमार, अजीत कुमार , गणेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, जमुना कुमार वगैरह उपस्थित थे। प्रोफेसर सुबोध जी ने बाबासाहेब अम्बेडकर पर मधुर गीत प्रस्तुति किया। विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने संविधान की पुस्तक प्राप्त की एवं संविधान प्रबोधक के संबंध में जानकारी ली। अंत में केक काटकर और लड्डू वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।