
अनेकों पत्रकारों ने ‘ऑल इंडिया संपादक संघ’ की ली सदस्यता,एकजुटता बनाए रखने पर दिया गया बल
सीतापुर। ऑल इंडिया सम्पादक संघ की जिला इकाई सीतापुर की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर निकट पानी टंकी सीतापुर में संपन्न की गई। इस बैठक में मुख अतिथि के रूप में आल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय सचिव और आर्नव न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र के संपादक सतीश कुमार आर्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव के द्वारा की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी पत्रकारों ने संघ में रहते हुए एकजुटता बनाए रखने के लिए बल दिया। बैठक में जिला अध्यक्ष सन्तोष कुमार राव ने बी.के सिंह भयंकर को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर, रजनीश कुमार को जिला सचिव ,ओम यादव को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया किया गया। इसके अलावा कई अन्य पत्रकारों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा मैं अपने पद को जिम्मेदारी और लगन के साथ निभाऊंगा, साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर सभी पत्रकारों के साथ चलूंगा।
संघ के राष्ट्रीय सचिव सतीश आर्य ने कहा आए दिन पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उनके ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जो बहुत ही निंदनीय है जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या बात की जाए। ऑल इंडिया संपादक संघ पत्रकारों के हितो की आर पार की लड़ाई लड़ेगा l पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ पत्रकारों के लिए दिन -रात हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगा। संरक्षक राम सेवक कनौजिया, जिला महासचिव एस के तूफानी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संगम गौतम ,जिला उपाध्यक्ष सौरभ कनौजिया ,जिला सचिव कुलदीप राठौर ,जागेश्वर वर्मा अरुण कुमार राज ,धर्मेंद्र राणा, अखिलेश गौतम, जे के आनंद, मीना राजपूत ,रमेश भारती, विवेक सिंह, निधि शर्मा ,देशराज गौतम कमलेश भारती ,सहित अन्य साथियों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।