
कैथल। मूलनिवासी सभ्यता संघ के आह्वान पर संविधान कार्यान्वयन रैली का आयोजन किया गया, रैली एवं सभा का आयोजन कैथल के स्थानीय जवाहर पार्क से शुरू होकर पेहवा चौंक होते हुए अम्बेडकर चौंक सीवन गेट कैथल पहुंचा। इस रैली की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलकांत वर्मा व बामसेफ के जिला अध्यक्ष रामनिवास मुवाल ने संयुक्त रूप से की। रैली को संबोधित करते हुए रामनिवास मुवाल ने कहा कि सरकार भारत के संविधान को मनमाने तरीके से इस्तेमाल कर रही है,एक लोकतांत्रिक सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। एडवोकेट राजेश कापड़ो ने कहा कि मौजूदा सरकार में मूसलमानों पर हमले किए जा रहे है और उनकी मस्जिदों में जाकर गुंडातत्व सरेआम हमले कर रहे है। सरकार को अपना संवैधानिक दायित्व एवं संवैधानिक नैतिकता निभानी चाहिए।
एस सी बी सी एकता मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल रति ने कहा कि यह देश संविधान के तरीके से ही आगे बढ़ सकता है, संविधान को नजरंदाज करने से देश पतन की ओर बढ़ेगा।
इस अवसर पर सुभाष जांगड़ा ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों की सुरक्षा करता है।
बामसेफ के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ ने कहा कि हमारा संविधान जन्म से लेकर मृत्यु तक हम सभी की सुरक्षा करता है।
आज इस अवसर पर बलबीर शास्त्री, प्रेम जांगड़ा,रामेश्वर किठाना, इंद्र सिंह धानिया, कर्मबीर पठानिया, बिजेंद्र राठी, शमशेर कालिया, जोगेंद्र ठेकेदार, जगदीश सिरोही, राजपाल, कर्मबीर सिरोही, प्रकाश चन्द्र,लाल सिंह धानिया,नसीब बौद्ध, मनोज बौद्ध, रमेश कुतुबपुर, सुभाष कुण्डु तितरम, दलबीर राठी, राजेश सिंहमार, रामदास सौदा, गुरदेव जांगड़ा, सरदार हरदेव सिंह, कृष्ण नैन, शमशेर किठाना, कृष्ण रंगा,धूप सिंह बोल्या आदि भी उपस्थित थे।