
अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं के द्वारा शोक व्यक्त किया गया।शोक व्यक्त करने वालों में अमित जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी,आनंद सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष,अखिलेश टम्टा प्रदेश प्रवक्ता,नवीन चंद्र आर्य,अरुणोदय तिवारी,जगदीश चंद्र कांडपाल,दिनेश कुमार,देव सिंह, एस आर बेग,मुकेश कुमार,मनोज गुप्ता,रोहित सिंह,रमेश चंद जोशी,भीम सिंह भाकुनी,मोहन सिंह देवड़ी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।