हल्द्वानी 2 जुलाई, 2023 को हल्द्वानी में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में आप सादर आमंत्रित हैं। सत्ताधारी दल और उसके अनुसांगिक संगठनों द्वारा उत्तराखंड को लगातार धार्मिक कट्टरता और साम्प्रदायिकता की प्रयोगशाला बनाने का प्रयास जारी है। जिस उत्तराखंड की पहचान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, जयानंद भारती, सरला बहिन, नागेन्द्र सकलानी जैसे सैकड़ों विभूतियों से होती है। जिस प्रदेश में भय, भूख, भेदभाव व भ्रष्टाचार से लड़ने की महान परम्परा रही है। उत्तराखंड प्रजामण्डल, तिलाड़ी प्रतिरोध ,कुली बेगार और डोला पालकी जैसे आंदोलनों की भूमि रही है; अब लव जेहाद और लैंड जेहाद जैसी शब्दावली को उसकी पहचान बनाने की कोशिश हो रही है। पुरोला से शुरू होकर हल्द्वानी तक सभी घटनाओं की स्वतंत्र जाँच से खुलासा हो गया है कि तथाकथित संगठन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी प्रायोजित नफ़रत के खिलाफ़ हमारी आवाज़ बुलंद रहेगी। प्रदेश में’नफरत की जगह रोजगार व भीड़ की जगह कानून का राज’हमारा मुख्य नारा है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार संविधान व सांवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन कर रही हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थाओं का दमन कर रही हैं। हम सभी राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, पत्रकार, बौद्धिक समूह तथा नागरिक समूह हल्द्वानी में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं आप समस्त साथियों से अपील है कि 2 जुलाई, 2023 को 11 बजे बुद्ध पार्क तिकोनिया पहुँचकर कार्यक्रम में भागीदारी करें। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त गांधीजन और सर्वोदय के साथियों, विपक्षी राजनीतिक दल एंव जन संगठनों,जनान्दोलन एंव नागरिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
निवेदक —-
इस्लाम हुसैन- अध्यक्ष उत्तराखंड सर्वोदय मंडल।
विजय शंकर शुक्ला- अध्यक्ष आचार्यकुल।राजीव लोचन शाह- उत्तराखंड लोक वाहिनी। पी सी तिवारी- अध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी। समर भंडारी- भाकपा उत्तराखंड। राजेन्द्र नेगी- माकपा उत्तराखंड। इंद्रेश मैखुरी- भाकपा माले उत्तराखंड। राहुल छिमवाल – जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमला पंत- महिला मंच उत्तराखंड। रवि चोपड़ा – इंसानियत मंच उमा भट्ट- महिला मंच नैनीताल। तरुण जोशी- उत्तराखंड वन पंचायत सरपंच संगठन। प्रभात ध्यानी- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी। बाद एस एन सचान — राष्ट्रीय सचिव समाज वादी पार्टी। मुनीष कुमार- समाजवादी लोक मंच। ईश्वर जोशी- उत्तराखंड संसाधन पंचायत। अजय कुमार- उत्तराखंड सद्भावना समिति। शंकर गोपाल- चेतना आंदोलन। त्रिलोचन भट्ट – स्वतंत्र पत्रकार
भूपेन्द्र सिंह -पत्रकार। नफ़ीस अहमद- जिलाध्यक्ष भीम आर्मी।
साहब सिंह सजवाण- उत्तराखंड सर्वोदय मंडल। समीर रतूड़ी – हिमालय बचाओ आंदोलन। बची सिंह बिष्ट- सर्वोदय मंडल
हीरा जंगपांगी -दिनेशपुर। गोपाल- पिथौरागढ़, सद्भावना समिति। दिनेश उपाध्याय- नैनीताल समाचार। गोपाल राम – सद्भावना समीति कौसल्या – महिला एकता मंच रामनगर गीता गैरौला — देहरादून ललित पपनै — रामनगर विनोद बढ़ोनी — चेतना आन्दोलन। लक्ष्मण आर्या – सद्भावना समीति सुंदर बरोलिया – सद्भावना समीति मनोज शर्मा — हल्द्वानी अखलाक हुसैन — हल्द्वानी कैलाश जोशी – पिपुल्स फोरम
नैनीताल गोपाल लोधियाल — वन पंचायत संघर्ष मोर्चा।
सोहेल सिद्की – हल्द्वानी औकांर ढिल्लन – पदयात्री रूद्र पुर
सतीश धौलाखंडी – जन संवाद समीति कमलेश – पीपल्स सांईस मूवमेंट विजय भट्ट — पीपल्स सांईस मूवमेंट। प्रेम बहुखंडी — देहरादून सरताज आलम — खबर 7 हल्द्वानी
विनोद बढ़ोनी — चेतना आन्दोलन रोहित रूह जला-इंकलाबी मजदूर केंद्र भुपाल – क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन। रजनी जोशी – प्रगति शील महिला एकता केंद्र महेश चंद्-परिवर्तनकामी छात्र संगठन मुशर्रफ अली – अल्पसंख्यक सेवा समीति। टि०ग० जीआर टम्टा – अम्बेडकर मिशन भुवन पाठक — उत्तराखण्ड सद्भावना समीति