
गोपेश्वर आज दिनांक 27.7.2023 को गोपेश्वर में बी एस 4 भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन, के तहत अंबेडकर भवन गोपेश्वर में मूल निवासी संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ की जिलाध्यक्ष शांति टम्टा ने की बैठक में गिरीश आर्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम संगठित रहते हुए ही अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ सकते है। इस अवसर पर पुष्कर बैछवाल ने कहा मूलनिवासियों की क्या पहचान है। मूलनिवासी किसे कहते है। मूलनिवासियों के संविधान में जो मौलिक अधिकार हैं उन्हें कैसे प्राप्त किया जा सकता है। हम संविधान की सुरक्षा कैसे करें देवेंद्र अग्निहोत्री ने भी अपने विचार रखे कहा कि संविधान में ही हमारे अधिकार निहित है सभी मूलनिवासियों को संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए। सुनीता कपरवाल ने 27 अगस्त 2023 को चमोली जनपद में आयोजित होने वाले कलस्टर अधिवेशन की विस्तार से जानकारी दी। चमोली जनपद में तीन जिलों का अधिवेशन होना है उसके लिए हम सब को अभी से कार्य करना है। बैठक को धीरेंद्र गडोरिया ने भी संबोधित किया उनका कहना है कि हम सब को एक साथ मिल कर अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहिए। बैठक को निर्मला रजनी शकुंतला आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मूलनिवासी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू अग्निहोत्री ने किया। बैठक में दर्जनों लोग मौजूद थे।