
उत्तरकाशी दिनाँक 13-08-2023 को विकास खण्ड मोरी के समस्त अनुसूचित जाति के जागरूक लोगो की ऑनलाईन मीटिंग की गई जिसमें धनेश लाल संयोजक पर्वतीय प्रगतिशील अम्बेडकर मंच मोरी की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई, पूर्व में दिनाँक 08-08-2023 को मोरी विकासखण्ड के समस्त प्रबुद्धजनों के निर्णय के अनुसार कार्यकारिणी का गठन किया जाना था तद्नुसार ऑनलाईन मीटिंग में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने सर्वप्रथम चुनाव को सम्पन कराने के लिए चुनाव अधिकारी रणसुख लाल एवं उप चुनाव अधिकारी भगत राम को मनोनित किया गया जिनके द्वारा पर्वतीय प्रगतिशील अंबेडकर मंच मोरी की कार्यकारिणी में धनेश लाल अध्यक्ष, रोशन लाल उपाध्यक्ष, आर पी विशाल मुख्य सलाहकार, सैन राम महामंत्री, मनोज कुमार उप मंत्री, देव राज मिडिया प्रभारी, खेम चंद्र कोषाध्यक्ष, विजय पाल सचिव ,करम चंद गांधी सह सचिव ,दिलीप कुमार प्रवक्ता, साहिल कुमार प्रचार मंत्री ,चैत राम संचालन कर्ता, सहित नौ सदस्यों के नामों पर पर्वतीय प्रगतिशील अम्बेडकर मंच मोरी के संगठन हेतु उक्त नामों पर सभी प्रबुद्ध लोगो द्वारा सहमति जताई एवं संपूर्ण कार्यकारिणी गठित की गई। उक्त संगठन की कार्यकारिणी दिनाँक 13-08-2023 को विधिवत तौर पर गठित की गई जिसमें विकासखण्ड मोरी अनुसूचित जाति के कई जागरूक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, विधार्थी, पुरुष, महिला भाई बहने शामिल रहे!