पिथौरागढ़ दिनांक 31-08-2023 को बीरबल लसपाल निवासी मुनस्यारी द्वारा थाना मुनस्यारी में तहरीर दी गई थी कि वह अपने एक साथी के साथ बाजार की ओर जा रहे थे, ITBP बैंड के पास उमेश जोशी द्वारा उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आई है। तहरीर के आधार पर थाना मुनस्यारी में धारा- 323/506/307 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक मुनस्यारी, अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उमेश जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी निवासी खासियावाड़ा, हाल बूंगा मुनस्यारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।