
गोपेश्वर (चमोली) इंडियन आर्मी में 32 वर्षों की गौरवमयी सेवा पूर्ण करने के बाद 30सितंबर 2023 को लेफ्टिनेंट के पद से सेवा निवृत गोवर्धन पुत्र यशकायी वचन लाल टम्टा ग्राम खल्ला मंडल ब्लॉक दशोली जनपद चमोली का अपने निवास स्थान गोपेश्वर पहुंचने पर उनके पारिवारिक जनों प्रिय मित्रजनों सगे संबंधियों द्वारा फूल मालाओं ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया! सेना मेडल से सन्मानित गोवर्धन 2 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव मंडल पधारने पर क्षेत्रीय जनता व पैतृक गांव के लोगों द्वारा फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों द्वारा भव्य स्वागत किया गया सभी लोगों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया ! सेवा निवृत सम्मान समारोह में सर्वोदई वयोवृद्ध नेता मुरारीलाल 91वर्ष की आयु में उपस्थित रहे! उन्होंने अपने सामाजिक और पर्यावरण आंदोलन में संघर्षरत रहे यशकयी वचन लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किये गए उनके पुत्र गोवर्धन ने भी अपने पिता को नम आंखों से श्रदांजलि अर्पित की उनके सम्मान में वक्ताओं ने कहा कि आपने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ते हुए अपनी सेना का गौरव बढ़ाया आपको सेना मेडल से सम्मानित किया गया अपने गांव का क्षेत्र का जनपद गौरव बढ़ाया वक्ताओं में वयोवृद्ध मुरारीलाल जी बीरेंद्र सिंह बिष्ट जी सेवानिवृत सुवदार मेजर नेगी जी, गिरीश आर्य जी पुष्कर बैछवाल ,देवेंद्र अग्निहोत्री, जगदीश चंद्र, अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।