चौखुटिया विकास खंड सभागार चौखुटिया में आज काश्तकारों को बैज्ञानिक तरीके से खेती करने का एक दिवसीय प्रशिक्षण पंतनगर की बैज्ञानिक शाखा मटेला से आये बैज्ञानिक एस एस सिंह द्वारा दिया गया तथा 2855नंबर गेहूं की बुआई तथा खर पतवार के संदर्भ में मार्गदर्शन किया गया (12)बारह कुंतल बीज का गेंहू तथा मटर व मेथी को निःशुल्क काश्त कारों में बांटा गया सभागार में काश्त कारों की अधिक संख्या होने के कारण कुछ काशत्कारों को बीज नहीं मिल सका उनके लिए दुबारा बीज उपलब्ध कराने की मांग किया गया है आशा है एक पखवाड़ा में उपलब्ध हो सकेगा। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख क्षेत्र पंचायत तथा गेवाड़ विकास समिति चौखुटिया द्वारा किया गया। बैज्ञानिकों, गेहूं,मटर तथा मेथी के बीज को चौखुटिया सभागार तक लाने की निःशुल्क व्यवस्था बुद्धि सिंह बिष्ट पूर्व अपर सचिव विदेश मंत्रालय जो कि गेवाड़ विकास समिति के सक्रिय सदस्य भी हैं के द्वारा किया गया
ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट द्वारा कार्यक्रम को आयोजित कराने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया गया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा उपाध्यक्ष जिला पंचायत अल्मोड़ा कांता रावतजी अति विशिष्ट अतिथि रहीं संचालन हिरा सिंह बिष्ट व्यवस्थापक गेवाड़ क़ृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, खंड क़ृषि अधिकारी, दिनेश मनराल सचिव गे वि स, किशोर शर्मा कोषाध्यक्ष गे वि स, शिव कुमार महामंत्री गे वि स, अशोक कुमार उपाध्यक्ष गे वि स, चन्दन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष गे वि स, नंदन सिंह मेहरा सह कोषाध्यक्ष गे वि स, हेम कांडपाल सलाहकार गे वि स, अमर सिंह सक्रिय सदस्य गे वि स, गोपाल जोशी सक्रिय सदस्य गे वि स, गिरीश चन्द्र सदस्य गे वि स, महेन्द्र बेड़िया सक्रिय सदस्य गे वि स, कमला अधिकारी सदस्य क्षेत्र पंचायत, रमेश अधिकारी सक्रिय सदस्य गे वि स, कमला फूलोरिया सदस्य गे वि स, जमन सिंह मनराल उपाध्यक्ष गे वि स उपेंद्र रावत सदस्य गे वि स किशन सिंह फलाकोटी सदस्य गे वि स, उमराव सिंह नेगी प्रधान सदस्य गे वि स सहित अनेक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गेवाड़ विकास समिति के समस्त पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और सैकड़ों की संख्या में काश्तकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया व मेरी माट्टी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख द्वारा कलश यात्रा भी प्रारम्भ की गयीं।