कोटद्वार 5 सितंबर 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जगदीश राठी को विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कोटद्वार, द्वारा जगदीश राठी को यह सम्मान प्रदान किया। पिछले 12 वर्षों से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे जगदीश राठी को उनके असाधारण योगदान के लिए सराहा गया। जगदीश राठी ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, बल्कि समाज सेवा में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित किया है और निर्धन एवं वंचित वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की है। उनके समर्पण ने न केवल स्थानीय समुदाय बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रेरित किया है।
जगदीश राठी को मिले प्रमुख पुरस्कार
1.डॉ. भीमराव आंबेडकर फेलोशिप अवार्ड (2015) अनुसूचित जाति और जनजाति के उत्थान के लिए।
2.उत्तराखंड सेवा सम्मान (2016) समाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए।
3.डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा सम्मान (2017) वंचित वर्गों के उत्थान के लिए।
4.डॉ. भीमराव आंबेडकर नैशनल अवार्ड (2018) सेवा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के लिए।
5.सर्टिफिकेट ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स (2020) शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए।
6.जगत सम्मान (2021) क्षेत्रीय जनता द्वारा सामाजिक योगदान के लिए।
7.नेशनल एजुकेशनल आइकॉन अवार्ड (2022) शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए।
8.श्री अग्रसेन सम्मान (2023) सामाजिक सेवा में योगदान के लिए।
9.टीचर्स आइकॉन अवार्ड (2024) शिक्षण क्षेत्र में प्रेरणादायक भूमिका के लिए।
10.प्राइड ऑफ गढ़वाल (2024) गढ़वाल क्षेत्र में समाजिक योगदान के लिए।
11.सर्व समाज हितार्थ कार्य हेतु सम्मान (2024) समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कार्य के लिए।
12.रोटरी शिक्षक सम्मान (2024) शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए। जगदीश राठी के इन पुरस्कारों ने शिक्षा और समाज सेवा में उनकी अटूट प्रतिबद्धता को उजागर किया है। उनके कार्यों ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है, जिससे वे एक प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

