हल्द्वानी उत्तराखंड सर्वोदय मण्डल की आम सभा स्माइल होम स्टे काठगोदाम में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड सर्वोदय मण्डल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन ने व संचालन महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी पुरूष’ ने किया। जिसमे निम्न कार्यवाही की गई।
1 – सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना व गांधी जी के प्रिय भजन गाये गए।
2 – पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई एवम पारित की गई।
3 – विगत वर्षों में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गईं व भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
4 – उत्तराखंड सर्वोदय मण्डल के त्रैवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से किये गए जिसमे निम्न पदाधिकारी चुने गए
1 – राज्य अध्यक्ष – इस्लाम हुसैन (काठगोदाम)
2- उपाध्यक्ष – यशबीर आर्य (देहरादून)
3 – महामंत्री – डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी पुरूष’ (कोटद्वार – गढ़वाल)
उक्त त्रैवार्षिक चुनाव सर्व सेवा संघ के प्रबंधक ट्रस्टी / चुनाव पर्यवेक्षक शेख हुसैन के देखरेख में सम्पन्न हुए। जबकि उत्तराखंड आचार्य कुल के चुनाव में डॉ. विजयशंकर शुक्ला अध्यक्ष, रीता इस्लाम उपाध्यक्ष व डॉ. रश्मि पैन्यूली सचिव चुनी गईं।
4 – इस अवसर पर सर्वसेवा संघ के मंत्री / उत्तराखंड प्रभारी अरविंद अंजुम की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही।
5 – शेख हुसैन व अरविन्द अंजुम ने गांधी विचारों की रोशनी में सर्वोदय को आगे बढ़ाने का आह्वाहन किया, उन्होंने कहा कि गांधी, विनोवा व जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी सर्वाधिक प्रासंगिक हैं।
6- इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा अपने विचार ब्यक्त किये गए।
7- सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत धर्मपत्नी मान सिंह रावत सर्वोदय सेवक के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया गया व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 05 अक्टूबर 2024 को कोटद्वार में हो गया था। सभा को नेत्र सिंह रावत ,आचार्य धर्मेन्द्र तिवाड़ी, ओमप्रकाश दुबे, डॉ. विजय शंकर शुक्ला, डॉ. रश्मि पैन्यूली, रीता इस्लाम, मोहम्मद फारूख, बची सिंह बिष्ट, रामचन्द्र यादव, यशबीर आर्य, राजीव टण्डन, बसंत भट्ट, दिनेश कर्नाटक व सुमन आदि ने सम्बोधित किया।

