अल्मोड़ा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में आज संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के अवसर पर 26 नवंबर को बड़े धूम धाम के साथ संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्रातः सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य यू सी पांडे के द्वारा संविधान की प्रस्तावना के उदबोधन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया। उसके पश्चात संविधान से संबंधित जूनियर और सीनियर वर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और संविधान की प्रस्तावना (हिंदी और अंग्रेजी) का प्रस्तुतीकरण की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सामान्य ज्ञान जूनियर वर्ग में प्रथम कंचन जोशी द्वितीय दीपांशी कनवाल तृतीय में प्रिया लटवाल रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम सुहानी सलाल द्वितीय निकिता तिवारी तृतीय उमा पांडे रही। भाषण में क्रमशः तन्वी प्रथम प्रियंका द्वितीय धानिया तृतीय रहीं जूनियर वर्ग में अनुष्का आर्य प्रथम प्रिया लाटवाल द्वितीय तथा सुहानी तृतीय रही। चित्रकला में नव्या बिष्ट प्रथम रिया द्वितीय ख़ुशी जोशी तृतीय रही कार्यकम का आयोजन, एवम् संचालन सुंदर लाल आर्य एवं मनोज बिष्ट द्वारा किया गया। साथ में महेंद्र प्रकाश एवं विमलेश कुमार प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे शिक्षक नंदन सिंह, हरीश चंद्र आर्य, दीप जोशी, भावना बेलवाल, नीतू कर्नाटक, रेनू मेहता, ऋचा, रेहान अंसारी, विभोर सजवान, पुष्पा, पूरन राम, भावना धपोला आदि उपस्थित रहे।


