कोटद्वार भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली द्वारा मदनी लाल खनेडा पूर्व लीड बैंक अधिकारी चमोली, डॉ. जशवंत लाल टेहरी, डॉ. सी एल भारती उत्तरकाशी, देवेंद्र कुमार अग्निहोत्री गोपेश्वर, करम राम अपर सचिव उत्तराखंड शासन देहरादून, इंजी. विजय सिंह हरिद्वार, प्रमोद कुमार चौधरी पौड़ी ,डॉ. चंद्रशेखर ऋषिकेश, रामलाल आर्य रुद्रप्रयाग, पवित्रा टमटा नागनाथ पोखरी, राधेलाल उत्तरांचली रुद्रप्रयाग, ई. महेंद्र सिंह देहरादून को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. अम्बेडकर विशिष्ट सेवा /सेवाश्री / कलाश्री/ एक्सीलेंसी /राष्ट्रीय सम्मान- 2024 व भगवान बुद्ध व सावित्री बाई फुले नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है, साथ ही समाजसेविका इंदु नौटियाल हलदुखाता, गीता सिंह, प्रशांत चौधरी, कमलेश कुमार, शिक्षाविद रमेश चंद्र कोहली चिन्यालीसौड़, किशोर ह्यूमन पिथौरागढ़, सुरेश कुमार विश्वकर्मा चम्पावत, एडवोकेट संजय कुमार देहरादून, रामचंद्र शाह उत्तरकाशी, डॉ. एम सी आर्य, नैनीताल व संजय कुमार ‘फ़ौज़ी भाई’ श्रीनगर को डॉ आंबेडकर/ भगवान बुद्ध / ज्योतिबा फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2024 के लिए चुना गया है यह सम्मान उक्त चयनितों को दिनांक 08 दिसंबर 2024 को दिल्ली में आयोजित अकादमी के 40 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस पी सुमनाक्षर, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जयपाल सिंह व मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किये जाएंगे।

