देहरादून भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली के 40 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शोषित व वंचित समाज तथा कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए संघर्षरत रहने के फलस्वरुप अकादमी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में चक्रवर्ती सम्राट अशोक नेशनल अवार्ड 2024 के लिए करम राम प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड SC St एंप्लॉयज फेडरेशन एवं अनु सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग उत्तराखंड शासन का नाम शामिल करते हुए दिनांक 08.12.2024 को इस राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से करम राम को नवाजा गया है। बता दें कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक नेशनल अवार्ड उत्तराखंड राज्य में पहली बार करम राम को प्राप्त हुआ है। यह उत्तराखंड राज्य वासियों के साथ साथ उन तमाम लोगों के लिए भी गौरव का क्षण है जिनके हक व अधिकारों के लिए करम राम दिन रात संघर्ष करते आए हैं।

