दिल्ली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही समाज सेवा के कई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले शिक्षक डॉ० राधेलाल उत्तराँचली को भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा 8 दिसम्बर रविवार को आयोजित 40 वें राष्ट्रीय सम्मेलन समारोह में डॉ० अम्बेडकर कलाश्री नेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित किए गये। सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, संघ प्रिय गौतम के हाथों दिया गया। डॉ० राधेलाल उत्तराँचली वर्तमान में अगस्त्यमुनि विकासखंड के जूनियर हाई स्कूल स्वाँरी ग्वाँस में गणित-विज्ञान में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बता दें की डॉ० उत्तराँचली ने कई कर्मचारी अधिकारी संगठनों का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें उन्होंने अप्र० प्राथमिक शिक्षकों का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए बिना धरना प्रदर्शन और बिना उग्र आंदोलन किये सरकार से कई दौर की संवैधानिक वार्ता करके ही शिक्षकों की प्रशिक्षित वेतनमान दिलाए जाने की महत्वपूर्ण मांग को हल करवाया। इसी तरह सूचना अधिकार अधिनियम महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए आम जनमानस को जागरूक करवाने में अहम भूमिका निभाई और वर्ष 2009 में सूचना अधिकार अधिनियम में जागरूक नागरिक के तौर पर नेशनल आरटीआई अवार्ड 2009 से सम्मानित हुए। इसी प्रकार सेवा स्तंभ बामसेफ जनपद रुद्रप्रयाग का जिला अध्यक्ष तथा युक्ता के गढ़वाल मंडल के उपाध्यक्ष रहते हुए भी कर्मचारियों अधिकारियों व आम जनमानस की समस्याओं को हल करवाने में अपना सकारात्मक योगदान दिया। ऐसे ही महत्वपूर्ण और उत्कृष्ट कार्यो के लिए डॉ० राधेलाल उत्तराँचली को कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें डॉक्टरेट की मानत उपाधि, अंतरराष्ट्रीय बेस्ट टीचिंग अवार्ड, डॉ० अंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड, डॉ० अंबेडकर रत्न अवॉर्ड, पृथ्वी रत्न सम्मान, शिक्षक रत्न सम्मान, इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड, डॉ अंबेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड, महात्मा गांधी गौरव सम्मान, उत्तराखंड अचीवर अवार्ड, कोहिनूर ऑफ द इंडिया अवार्ड, भारत रत्न अटल परिवर्तन सम्मान, राष्ट्रीय नोबेल सम्मान, वंदे भारत नेशनल अवार्ड, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

