अल्मोड़ा शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग में विलियम शेक्सपियर की 461वीं जयंती मनाई गई। साथ ही उनकी 409वीं पुण्यतिथि मनाकर स्मरण किया गया। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अरविंद सिंह अधिकारी ने व्याख्यान देते हुए बताया कि विलियम शेक्सपियर महान लेखक थे। उनका जन्म (23 अप्रैल,1564) और उनका निधन (23 अप्रैल,1616) एक ही तिथि को हुआ था। आज उनकी 461वीं जन्मशती और 409वीं पुण्य तिथि है। उन्होंने शेक्सपियर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से बात रखी। इस अवसर पर प्रो निर्मला पंत, डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ मीनाक्षी आर्या, डॉ ज्योति किरन, डॉ आस्था नेगी आदि के साथ विद्यार्थी शामिल हुए।

