लाल कुआं। 27 दिसंबर को प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने चंपावत जिले के सुखी डांग इंटर कॉलेज की। दलित भोजन माता सुनीता देवी के जातीय उत्पीड़न के। खिलाफ सवर्ण मानसिकता का पुतला फूंका । और। मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया। प्रातः 11:00 बजे सारी भोजन माताएं रेलवे स्टेशन लाल कुआं पर एकत्र हुई। और वहां एक संक्षिप्त सभा की गई। सभा में ब्लॉक प्रभारी सरस्वती ने कहा कि आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन जातिवाद का दंश हमारे समाज से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षा का काम जाति व्यवस्था पर चोट करना है। लेकिन शिक्षा देने वाली जगहें भी जाति उत्पीड़न से मुक्त नहीं है। सुखी डांग इंटर कॉलेज में दलित भोजन माता के हाथ का बना खाना खाने से सवर्ण बच्चों का इनकार करना और प्रशासन द्वारा बच्चों अभिभावकों को समझाने के बजाय भोजन माता पर ही कार्यवाही करना शर्मनाक है। प्रगतिशील भोजन माता संगठन सुनीता के इस उत्पीड़न की खिलाफत करता है और उसे न्याय दिलाने की मांग करता है। सभा में गीता कश्यप ने बात रखते हुए कहा कि सुनीता को न्याय मिलना चाहिए। सभा के उपरांत सवर्ण। मानसिकता का पुतला फूंका गया। इस दौरान सवर्ण मानसिकता मुर्दाबाद। चंपावत प्रशासन शर्म करो। जातिगत उत्पीड़न बंद करो। भोजन माता सुनीता को न्याय दो। आदि नारे लगाए गए। इसके बाद भोजन माताएं लाल कुआं तहसील आई। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में।सुनीता के जातीय उत्पीड़न की निंदा करते हुए उसे न्याय दिलाने की मांग की गई। आज के कार्यक्रम में सुधा सरस्वती गीता कश्यप नंदी देवी बिंदु गुप्ता पुष्पा सपना आदि मौजूद थे।