अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के रहने वाले ऋतिक राज को आप भी बधाई दीजिये। उनका चयन एमटीवी के रियलिटी शो लव एंड वॉर के लिए हुआ है। वह जल्द ही अब टीवी में नजर आएंगे। राजपुरा निवासी
ऋतिक इससे पहले साल 2019 में मिस्टर कुमाऊं बने। इसके बाद उन्होंने कई टीवी रियलिटी शो में ऑडिशन दिए। उनका चयन एमटीवी में शुरू होने वाले लव एंड वॉर रियलिटी शो के लिए हुआ। ऋतिक हॉकी प्लेयर भी हैं। स्टेट और नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।