अल्मोड़ा। आज 06 अक्टूबर, 2022 अपर जिलाधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर ने डांडा कांडा प्रकरण में क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक हेमन्त कुमार के विरूद्व लगाये गये आरोपों की जॉच हेतु जॉच अधिकारी नामित करने एवं सम्बन्धित राजस्व उप निरीक्षक का अन्यत्र स्थानान्तरण अथवा सम्बद्व करने की संस्तुति की गयी है।
उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा की संस्तुति के आधार पर इस प्रकरण की जॉच हेतु तहसीलदार सोमेश्वर को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने तहसीलदार सोमेश्वर को निर्देश दिये है कि प्रकरण की गहनता से जॉच कर तथ्यात्मक विस्तृत जॉच आख्या 15 दिन के अन्दर जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रकरण में जॉच गठित होने के दृष्टिगत क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक हेमन्त कुमार को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से तहसील कार्यालय सोमेश्वर में सम्बद्व किया गया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि उक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र गोविन्दपुर का कार्य मिलानी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक से सम्पादित करवाना सुनिश्चित करेंगे।