
सतना (मध्य प्रदेश) दिनांक 3 फरवरी 2023 को मूलनिवासी संघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सतना मध्य प्रदेश में शुरू हो गया है जिसमें पहले दिन मूलनिवासी संघ के सदस्यों द्वारा पहले ध्वजारोहण किया गया उसके बाद एक विशाल संविधान चेतना रैली निकाली गई जो पूरे सतना शहर से चलते हुए अंबेडकर चौक पहुंची जहां पर डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद संविधान चेतना रैली निकालते हुए तहसील परिसर पहुंची वहां पर 10 सूत्री मांगों को लेकर मूलनिवासी संघ द्वारा एक ज्ञापन दिया गया उसके बाद सभी मूलनिवासी संघ के सदस्य मूलनिवासी उद्घोष सत्र में पहुंचे जो शाम 3:30 से रात्रि 9:30 तक चला जिसमें वक्ताओं ने मूलनिवासी समाज को संविधान के महत्व को बताते हुए मनु वादियों द्वारा जो संविधान में छेड़छाड़ हो रही है उस साजिश से संविधान को बचाने के लिए चर्चा की जिसमें मूल निवासी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में मूल निवासी नीरज भाई पटेल संपादक नेशनल जनमत रहे ,विशिष्ट अतिथि के रूप में मूल निवासी राकेश महतो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभामहासभा, हेमराज सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक रहे कार्यक्रम में प्रस्तावना मूलनिवासी के नागराजू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ द्वारा रखी गई। उद्घोष सत्र का संचालन हनीफ हांसलोद राष्ट्रीय महासचिव मूलनिवासी संघ द्वारा किया गया इस सत्र की अध्यक्षता मूलनिवासी नयनाल कृष्ण राव राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी संघ द्वारा की गई अधिवेशन में देश के सभी राज्यों के राज्य अध्यक्ष जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी के रूप में हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।