
बिहार आज दिनांक 25 जून 2023 को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन बामसेफ जिला इकाई, गया के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष मान्यवर अजय विद्यार्थी की अध्यक्षता में जम्बूद्वीप कॉम्प्लेक्स, कलेर, गया में एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर आलोक कुमार, महासचिव सुरेश प्रसाद, मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर रामाश्रय मंडल, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव सुरेंद्र कुमार सहित बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, आदि ऑफशूट विंग्स के जिला कमिटी एवम प्रखंड कमिटी के सैंकड़ों कार्यकर्तागण शामिल हुए।
भारत का संविधान की प्रस्तावना उपस्थित कार्यकर्तागण द्वारा सामूहिक रूप से पढ़कर प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर आलोक कुमार द्वारा भारतीय संविधान का प्रस्तावना की विस्तार पूर्वक व्याख्या करते हुए भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवम संवर्धन (BS4) करने का संकल्प दुहराया गया। प्रदेश प्रशिक्षण सचिव मान्यवर सुरेंद्र कुमार द्वारा भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवम नीति निर्देशक तत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रदेश संगठन सचिव मान्यवर परशुराम मांझी द्वारा बामसेफ एवम अन्य ऑफशुट विंग की विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन विस्तार पर बल दिया गया।
इस अवसर पर एमकेकेएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार, मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय मंडल, बामसेफ के प्रदेश महासचिव सुरेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष अजय विद्यार्थी, महासचिव मुकेश रंजन आदि के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन हेतु संगठन से जुड़कर एकता एवम जागरूकता करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन में मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, उपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन केडी आदि कार्यकर्तागण का सक्रीय योगदान रहा।