
भारत आज ऑल इंडिया संपादक संघ की मीटिंग राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न हुई जिसमें ऑल इंडिया संपादक के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और देश के सभी नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने इस मीटिंग में शिरकत की जिसमें सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कोर कमेटी के मेंबरों ने विशेष तौर पर सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और आगे बढ़ने के लिए संगठन को किस तरीके से आगे बढ़ाया जाए इस पर भी चर्चा की। सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपनी अपनी बात रख कर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए किन किन बातों को ध्यान रखा जाए और पत्रकारिता क्षेत्र में ऑल इंडिया संपादक संघ को किस तरीके से आगे बढ़ाया जाए इस पर भी सभी ने विचार रखे। गूगल मीट के माध्यम से हुई इस मीटिंग में ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन बौद्ध, कोर कमेटी मेम्बर आशीष कुमार गौतम, कोर कमेटी सतीश आर्या, कोर कमेटी जितेन्द्र चौधरी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अंकुश वाकडे, पुणे जिलाध्यक्ष स्वप्निल कांबले, प्रकाश कांबले कोल्हापुर जिला अध्यक्ष, यवतमाल जिला कार्याध्यक्ष प्रभाकर वडे, जालना जिलाध्यक्ष संतोष जाधव, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विवेक डेहरिया, मध्य प्रदेश प्रदेश महासचिव नीलेश डेहरिया, मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह बछानिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव जीवमंगल सिंह टंडन, छत्तीसगढ़ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिग्री लाल सिदार, उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन सिंह पाल, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव आदि पदाधिकारी शामिल हुए।