हल्द्वानी 8जुलाई 2023 को हल्द्वानी में सिडकुल पंतनगर स्थित समाज आटोमोटिव कारखाने द्वारा निकाले गए 41 स्थाई मजदूरों की यूनियन ने वार्ताओं में ए एल सी (सहायक श्रम आयुक्त) के मज़दूर विरोधी, कानून विरोधी रवैये के खिलाफ और समाज ऑटोमोटिव कारखाने में कार्य बहाली की मांग को लेकर आज श्रम भवन, हल्द्वानी में 24 घंटे सोमवार 5:00 बजे तक की भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह चिलवाल ने कहा कि श्रम विभाग हल्द्वानी नैनीताल क्षेत्र मैं कार्यालय 2 दिन बंद होने के कारण भूख हड़ताल को सोमवार तक के लिए किया जाएगा हम 41 स्थाई मजदूर परफेक्ट डायनॉमिक्स ऑटो प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। अप्रैल में कारखाने के मालिक ने कारखाना नये उद्योगपति को बेच दिया। नये उद्योगपति ने कारखाने का नाम समाज आटोमोटिव रखने के साथ ही 21 अप्रैल को मजदूरों को बिना कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाए बाहर कर दिया. जबकि श्रम कानून में नियम यह है कि स्थाई मजदूर कारखाने की ही संपत्ति माने जाएंगे। कारखाना मालिक यदि मजदूरों को निकालता है तो उसके 58 वर्ष होने तक का वेतन मजदूर को दिया जाएगा। समाज आटोमोटिव कारखाने के मालिक ने बिना किसी वैद्य प्रक्रिया अपनाएं और श्रम कानूनों का पालन किए बिना ही कारखाने का संचालन शुरू कर दिया। नियम यह है कि भारी मशीनों पर काम करने के लिए स्थाई व ट्रेंड मजदूरों को काम पर लगाया जाता है। लेकिन कारखाने ने स्थाई मजदूरों को बाहर करके ठेके के अनट्रेंड मजदूरों से काम कराना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से आधा दर्जन से अधिक मजदूरों के अंग भंग हो चुके हैं।
श्रमिको को आज 77 दिन फैक्ट्री गेट पर न्याय का इंतेजार करते हुए हो गए हैं। लेकिन अभी तक अन्याय और उत्पीड़न ही मिला है। ऐसे में हम दुसरे दिन की भूख हड़ताल करने पर विवश हुए हैं। आगे भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जायेगी। पी पी आई डी के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार और मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष आर पी गंगोला और जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट गंगा प्रसाद ने आंदोलन को समर्थन दिया। अध्यक्ष प्रकाश चिलवाल द्वारा साथी भूख हड़ताल में बैठे थे उनका जूस पिलाकर अनशन तोड़ा गया अजीत गंगवार, यशपाल, सत्यपाल, रामानंद
नए साथी भूख हड़ताल में राकेश कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह ,ओम प्रकाश, पुरुषोत्तम, बैठे हुए हैं। इस दौरान जयपाल सिंह, राकेश कुमार, जीवन राम, यशपाल , उपेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, हारून, रामानंद , अजीत गंगवार, यशपाल, सत्यपाल,केशव प्रसाद , सूरजपाल ,ओमप्रकाश, राजेश कुमार, करण सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,ललित सिंह ,श्रवण कुमार, जगदंबिका प्रसाद, चरण सिंह, अरविंद वर्मा , नागेंद्र चौहान,जयशंकर, जयप्रकाश, अरविंद वर्मा, पुरुषोत्तम, दीपिका भारती, विजय शर्मा, सत्यवीर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

