अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 09.09.2021 को थानाध्यक्ष दन्या गोविन्द सिंह मेहता* द्वारा दौराने चैकिंग स्थान चेलिछिना अभियुक्त की दुकान को चैक करने पर उक्त दुकान से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी व 1 पेटी बियर (कीमत करीब 58960.00) बरामद होने पर भीम सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम नौगांव पोस्ट नायल तहसील भनोली को गिरफ्तार कर थाना दन्या में आवश्यक कार्यवाही की गयी। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दन्या गोविन्द सिंह मेहता ने बताया कि मोहन सिंह रौतेला पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौगांव पोस्ट नायल भनोली अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस टीम में गोविन्द मेहता (थानाध्यक्ष दन्या) ,कानि0 नापु प्रकाश नगरकोटी ,अरविंद कुमार शामिल थे।