द्वाराहाट आज दिनांक 30/07/2023 को बामसेफ तहसील इकाई द्वाराहाट की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2022-2023 की कार्यकारिणी की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष- मू.टी.आर.आर्या,की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संचालन- नन्द किशोर संगठन सचिव बामसेफ अल्मोड़ा द्वारा किया गया। बैठक में बामसेफ तहसील इकाई द्वाराहाट की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष- बल राम, उपाध्यक्ष- सुरेश चंद्र, उपाध्यक्ष महिला- राधा देवी,महासचिव- ललित कुमार, कोषाध्यक्ष- गोपाल कृष्ण आर्या, संगठन सचिव – कृष्ण प्रसाद, दीपचंद आर्या, प्रशिक्षण सचिव- पूरन चंद्र आर्या, प्रचार सचिव- संजय कुमार टम्टा, मीडिया प्रभारी- दिनेश चंद्र आर्या, बैठक में बिपिन चंद्र, प्रताप राम, प्यारेलाल, गौरव, प्रकाश चंद्र, ताराचंद्र, सुरेश चंद्र, ललित कुमार, प्रकाश आगरी, कैलाश आर्या, रमेश चंद्र, आदि लोग मौजूद थे।