
हल्द्वानी 27 अगस्त 2023 को बी एस फोर भारतीय संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन, राष्ट्रव्यापी महा जन जागरण अभियान के अंतर्गत क्लस्टर अधिवेशन नैनीताल उत्तराखंड के अंबेडकर सभागार दमुवाढूंगा हल्द्वानी में होने जा रहा है। भारत का लोकतंत्र अत्यंत भयानक संकट की स्थिति से गुजर रहा हैं। यहां एकाधिकार और वर्चस्ववादी लोग लोकतंत्र और मानवता का अंत करने पर तुले हुए हैं। आतंक, दंगा-फसाद, और खरीद-फरोख्त की राजनीति उनके हथियार हैं। इसलिए वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए व्यापक रूप से जनमानस को जागृत करने के लिए 150 सम्मेलन भारत के 18 प्रमुख राज्यों में आयोजित किए जा रहे हैं। यह सम्मेलन भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी हैं। जिसे सफल बनाने के लिए आपसे तन मन धन का साथ और सहयोग हेतु विनम्र आवाहन करते हैं। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मण यादव प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय निवेदक – मूलनिवासी संघ (उत्तराखंड)।