हल्द्वानी दिनांक 9 अगस्त 2023 को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर आदर्श विद्यालय जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय विश्व मूल निवासी दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। उक्त दिवस को मनाने में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। मूलनिवासियों के इतिहास के बारे में एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार एवं अन्य वक्ताओं के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार, संचालन मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष आर पी गंगोला ने किया बैठक में दीपक चनियाल राज्य महासचिव मूलनिवासी संघ, पार्वती आर्या जिलाध्यक्ष बामसेफ नैनीताल, सुंदरलाल बौद्ध प्रभारी मूलनिवासी संघ नैनीताल, जी आर आर्या प्रदेश कोषाध्यक्ष मूल निवासी संघ, पी आर टम्टा सदस्य मूलनिवासी संघ, नीरू कपूर जिला कार्यकारिणी सदस्य बामसेफ, गजेंद्र पाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी संघ, सुनीता आर्या राज्य महिला उपाध्यक्ष बामसेफ, देवेंद्र कुमार क्लस्टर प्रभारी नैनीताल, महेंद्र आर्य, मंजू रानी, सुमन टम्टा, योगिता दीप, विनोद कुमार बौद्ध, चंद्रा आर्या, जी आर टम्टा डॉ अंबेडकर मिशन, एडवोकेट गंगा प्रसाद, नवल किशोर आर्या आदि लोग मौजूद रहे।

