
देघाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 24/07/2024 को पहल संस्था देघाट में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शैक्षिक फिल्म तथा विचार गोष्ठी आदि गतिविधियां संचालित की गई। कार्यक्रम में तमाम जानकारियों तथा चर्चा परिचर्चा का दौर चलता रहा। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आए अभिषेक कुमार और अभिषेक मैखुरी दोनों ही ने शानदार जानकारी दी और गतिमान गतिविधियां की। इस अवसर पर अनेक अध्यापक अध्यापिकाएं विराजमान रहे। राघवेन्द्र रौतेला, योगेन्द्र बिष्ट, नारायण सिंह मेहरा, धीरेन्द्र चौहान, पंकज बहुगुणा, मानसिंह रावत, दिनेश चंद्र तिवारी, दिनेश आर्या, किशोर कुमार, डीसी पंत, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार प्रजापति, संजय भंडारी, नवीन राणा, प्रभु दयाल , भुवन आर्या , अक्षय शर्मा, गिरीश भंडारी, बुद्ध बल्लभ, महेन्द्र सिंह कडाकोटी, सुमन ढौंडियाल, दिवाकर पचौली, उमा मनराल आदि मातृशक्ति उपस्थित रहे।