हरियाणा आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2025 को पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक, हरियाणा द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त, कुरुक्षेत्र के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारत सरकार के संज्ञान में लाया गया कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों को लागू किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए, संविदा मजदूर एवं कर्मचारी न रखकर पक्के कर्मचारी रखे जाएं, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की प्रस्तावना में श्रमिकों के साथ अन्याय, कठिनाई और अभाव पर चिंता प्रकट की गई है और इसके दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया है , लेकिन भारत सरकार में विभिन्न कंपनियां और विभाग अब इनका साफ-साफ उल्लंघन करते नजर आते हैं। उदाहरण के तौर पर काम के घंटे का नियमन, अधिकतम कार्य दिवस और सप्ताह की स्थापना, श्रम आपूर्ति का नियमन, बेरोजगारी की रोकथाम, पर्याप्त जीविका मजदूरी का प्रावधान, वृद्धावस्था और चोट के प्रावधान, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी आदि भारत देश के श्रमिकों के लिए गायब किए जा रहे हैं। इस तरह भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन से निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति से निवेदन किया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन के प्रावधानों का उल्लंघन न करके भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 सी के तहत अंतरराष्ट्रीय संधि बंधनकारक है।
इस अवसर पर पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संधीर कुमार बौद्ध, डॉ. रतन कौर उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ हरियाणा, जिले सिंह सभरवाल राष्ट्रीय संगठन सचिव मूलनिवासी संघ, हवा सिंह भौरिया प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी संघ हरियाणा, सतीश मेहरा नीली कोठी पिपली, अभिरंजन गौतम, राजपाल चौहान, जिला अध्यक्ष मूलनिवासी संघ कुरुक्षेत्र, सेवा राम बालू, डॉक्टर कर्मवीर, सुभाष चंद्र चोपड़ा, चूड़िया राम, रामकरण, गोपीचंद, पवन कुमार, बलजीत, रिंकू, संजय कनिपला, बलजीत जागलान, बलबीर सिरोही, एडवोकेट जांगड़ा जी आदि उपस्थित रहे।

