
हल्द्वानी आज दिनांक 29/07/2023 को पी.पी.आई.डी. द्वारा लछमपुर गौलापार में बी.एस.फोर अभियान के अंतर्गत संविधानिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों को संविधान के बारे में जागरूक किया। पी.पी.आई.डी. के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार ने bs4 कार्यक्रम और और भारतीय संविधान में दिये गए मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी । बैठक का संचालन सचिन चंद्र और अध्यक्षता चंदन राम द्वारा की गयी बैठक में संतोष कुमार, भास्कर, धर्मेंद्र कुमार, विपिन लाल, पुष्पा देवी, कमला देवी, लछिमा देवी, लीला देवी, मुन्नी देवी, चंद्रपाल आर्या, मनोज कुमार, यशोदा, सुनीता आर्या, पूजा आर्या, राजेंद्र प्रसाद, किशन आदि लोग मौजूद थे।