पौड़ी अनु.जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, पौड़ी के ब्लॉक पाबो में संगठन का चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। इस दौरान संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष – चंद्र मोहन मुयाल, उपाध्यक्ष – सरिता रवि, मंत्री – सुनील कुमार, और कोषाध्यक्ष – संजय कुमार राही।
नवचयनित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकारों और शिक्षा के सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अध्यक्ष जगदीश राठी ने नई शिक्षा नीति 2020 और घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “नई शिक्षा नीति 2020 छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित है, लेकिन घटती छात्र संख्या हमारी शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक दृष्टिकोण पर पुनर्विचार का संकेत है। संगठन को समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।”
निर्विरोध चुनाव संगठन की एकता और सामूहिकता को दर्शाता है। उम्मीद है कि नए पदाधिकारी संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।